Business News

बैंगलोर, भारत में देवकॉन ईवेंट में मिपी अलायंस ने मोबाईल, आईओटी और सेंसर इंटीग्रेशन में डेवलपर्स को आमंत्रित किया

Business Wire India
मोबाईल व मोबाईल-से जुड़े उद्योगों के लिए इंटरफेस विनिर्देश विकसित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, मिपी अलायंस ​(MIPI® Alliance) à¤¨à¥‡ आज मिपी देवकॉन बैंगलोर में अपनी आगामी डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस के मुख्य आकर्षणों की घोषणा की। यह एकदिवसीय आयोजन मिपी विनिर्देशों का क्रियान्वयन करने वालों को शिक्षा, टेक्निकल ट्रेनिंग और नेटवर्किंग फोरम प्रदान करेगा। 

क्या: मिपी देवकॉन बैंगलोर

कब और कहां: 27 अक्टूबर 2017; बैंग्लोर, भारत में लीला पैलेस बैंगलुरु

किन लोगों के लिए: यह कॉन्फ्रेंस उन डेवलपर्स के लिए है, जो मोबाईल, आईओटी या ऑटोमोटिव डिजाईन में सेंसर इंटीग्रेट करते हैं या कनेक्टेड कैमरा, टेबलेट, लैपटॉप एवं अन्य डिवाईसेस में इमेजिंग, डिस्प्ले और टच कंपोनेंट्स को इंटीग्रेट करते हैं। इस प्रोग्राम का टेक्निकल कंटेंट और व्यवहारिक उपयोग के केस सत्र सिस्टम आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, इंजीनियरिंग मैनेजर्स और बिजनेस एवं मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव्स को आकर्षित करेंगे। मीडिया के सदस्यों एवं उद्योग विश्लेषकों को भी कॉम्प्लिमेंटरी रजिस्ट्रेशन के साथ इसमें सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस ईवेंट में कौन बोल रहा हैः मिपी अलायंस वर्किंग ग्रुप के अधिकारी तथा अन्य मिपी विशेषज्ञ प्रमुख संबोधन एवं तकनीकी सत्रों का नेतृत्व करेंगे और क्रियान्वयन के अपने अनुभव बताएंगे, उपयोग के केसों का प्रदर्शन करेंगे तथा एप्लीकेशन के उदाहरण प्रदान करेंगे। कई मिपी अलायंस सदस्य कंपनियां उत्पाद का प्रदर्शन भी करेंगी।

मिपी अलायंस इस ईवेंट की मेजबानी क्यों कर रहा हैः मोबाईल टेक्नॉलॉजी तेजी से नए बाजारों जैसे वियरेबल्स, आईओटी, ऑटोमोटिव एवं ऑग्मेंटेड/वर्च्युअल रियल्टी में विस्तृत हो रही है। बैंगलोर तथा भारत के हाई-टेक उद्योग में कई कंपनियां विकास के इन अवसरों की ओर बढ़ रही हैं।

मिपी देवकॉन बैंगलोर क्षेत्र में डेवलपर्स को मिपी के विनिर्देशों पर नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा। शिक्षा के सत्र इस बात पर प्रकाश डालेंगे कि डेवलपर्स कोई विशेष प्रदर्शन हासिल करने और फायदों को इंटीग्रेट करने के लिए किस प्रकार मिपी के विनिर्देश लागू करते हुए बाजार में लगने वाला समय तथा उपकरण की कीमतें कम कर सकते हैं। शिक्षा के सत्रों के अलावा, प्रदर्शनी के क्षेत्र में मिपी सदस्य कंपनियों के साथ बात करने व उत्पाद के प्रदर्शन देखने का अवसर भी होगा। ईवेंट का शेड्यूल नेटवर्किंग के कई अवसर भी प्रदान करता है। 

जोएल हूलो, चेयरमैन, बोर्ड ऑफ मिपी अलायंस ने कहा, ‘‘मिपी देवकॉन बैंगलोर का केंद्रण उन डेवलपर्स पर है, जो मोबाईल, आईओटी, ऑटोमोटिव तथा अन्य बाजारों के लिए हाई-परफॉर्मिंग, कॉस्ट-इफेक्टिव डिजाईंस में मिपी विनिर्देशों को लागू कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मिपी देवकॉन बैंगलोर क्रियान्वयन के दिशानिर्देशों, सर्वश्रेष्ठ अभ्यास, उपयोग के केस तथा औद्योगिक विशेषज्ञों की पहुंच के द्वारा क्षेत्र के विकास समुदाय के लिए मिपी के विनिर्देशों पर शिक्षा प्रदान करेगा।’’

रजिस्टर कैसे करें: https://bit.ly/2h4QhdT पर अधिक विवरण देखें और रजिस्टर करें। 6 अक्टूबर 2017 तक ‘अर्ली बर्ड’ रजिस्ट्रेशन का शुल्क केवल 49 डॉलर है। 

कार्यक्रम का विवरण: मिपी देवकॉन बैंगलोर के एजेंडे में मोबाईल, आईओटी, ऑटोमोटिव एवं अन्य फास्ट ग्रोथ वाले बाजारों में काम करने वाली सर्वोच्च कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले मिपी सदस्यों की ओर से विशेषज्ञ कमेंटरी व प्रेजेंटेशन होंगे। 

पांच व्यापक ट्रैक्स में शामिल होंगे:

  • मिपी सेंसर व साईडबैंड इंटरफेस - साईडबैंड जीपीआईओ के लिए मिपी आई3सी और मिपी वीजीआई
  • मिपी वेरिफिकेशन एवं टेस्ट - चुनौतियां व समाधान
  • ऑटोमोटिव के लिए मिपी इंटरफेस - क्रियान्वयन की कार्ययोजनाएं व उपयोग के केस
  • इमेजिंग के लिए मिपी इंटरफेस - एप्लीकेशंस एवं यूज के केस
  • मिपी कनेक्टिविटी - दृष्टिकोण व क्रियान्वयन​
प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में बिटिफाईआई डिजिटल टेस्ट समाधान जीएमबीएच; कैडेंस डिजाईन सिस्टम्स; इंट्रोस्पेक्ट टेस्ट टेक्नॉलॉजी, इंक.; कीसाईट टेक्नॉलॉजीज़, इंक; लैटिस सेमीकंडक्टर कॉर्प.; एलएण्डटी टेक्नॉलॉजी सर्विसेस; मेंटर ग्राफिक्स; मिक्सेल, इंक.; प्रोडिगी टेक्नोवेशंस प्रा. लि.; सिनोप्सिस; टेक्ट्रोनिक्स, इंक.; एवं टेलीडाईन लिक्रॉय शामिल हैं।

ईवेंट के स्पॉन्सर्स में इंट्रोस्पेक्ट टेस्ट टेक्नॉलॉजी, इंक.; मिक्सेल, इंक.; और टेलीडाईन लिक्रॉय शामिल हैं। उद्योग के स्पॉन्सर्स में आईईईई स्टैंडर्ड्स एसोसिएशन (आईईईई-एसए) और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स एण्ड टेक्नॉलॉजी ऑर्गेनाईजेशन (आईएसटीओ) शामिल हैं। मीडिया के स्पॉन्सर्स में डिजाईन एण्ड रियूज, डिस्प्ले$, ईडीएकैफेडॉटकॉम, ईईकैटालोग, ईई टाईम्स, आईओटी टुडे, एमईएमएस जर्नल, सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग एण्ड सेंसर्स ऑनलाईन शामिल हैं। 

स्पॉन्सरशिप के अवसरों के बारे में जानने के लिए https://mipi.org/devcon/bangalore/sponsor पर मिपी देवकॉन बैंगलोर स्पॉन्सर इन्फॉर्मेशन पेज पर विजिट करें।

मिपी अलायंस के बारे में

मिपी अलायंस (मिपी) मोबाईल व मोबाईल से जुड़े उद्योगों के लिए इंटरफेस विनिर्देश विकसित करता है। आज निर्मित हर स्मार्टफोन में कम से कम एक मिपी विनिर्देश है। 2003 में स्थापित इस संस्थान के पास पूरी दुनिया में 300 सदस्य कंपनियां है और मोबाईल ईकोसिस्टम में 13 एक्टिव वर्किंग ग्रुप्स विनिर्देश प्रदान कर रहे हैं। संस्थान के सदस्यों में हैंडसेट निर्माता, डिवाईस ओईएम, सॉफ्टवेयर प्रदाता, सेमीकंडक्टर कंपनियां, एप्लीकेशन प्रोसेसर डेवलपर्स, आईपी टूल प्रोवाईडर्स, टेस्ट एवं टेस्ट ईक्विपमेंट कंपनियां तथा कैमरा, टेबलेट और लैपटॉप निर्माता शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए www.mipi.org पर विजिट करें।

मिपी® मिपी अलायंस के स्‍वामित्‍व वाला एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है। 

businesswire.com पर सोर्स वर्जन देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170927005089/en/ 

संपर्क :
मिपी अलायंस के लिए इंटपोज़
लिज़ा मैककैजुलैंड, +1 303-888-2137
Lisa.mccausland@interprosepr.com